थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चोरी/लूट की घटना की योजना बनाते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
14 January 2026, 21:03
122 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चोरी/लूट की योजना बनाते हुए 03 शातिर अभियुक्तगण 1-सनी पुत्र हरप्रसाद 2-शिवम पुत्र श्री किशन 3-कमल सिंह पुत्र घनश्याम को नंगला प्रभु, मोड़ के पास से चोरी/लूट में प्रयुक्त होने वाला सामान (01 चाकू/छुरा, 02 सरिया के टुकडे, 01 लकडी का डंडा, 01 सब्बल, 01 पेंचकस, 01 प्लास, 01 छैनी, 01 हथौडा, 01 लोहा काटने वाली आरी, 01 आरी ब्लैड व 01 तार कटर) सहित किया गया गिरफ्तार । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 312/313 बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।