Loading...

क्रान्तिकारी वीर विरसा मुण्डा और वीर पेशवा बाजीराव की शौर्य गाथाओं के उपलक्ष्य में आयोजित साइक्लाथान अभियान का स्वागत

Gargachary Times 14 January 2026, 21:03 81 views
Mathura
क्रान्तिकारी वीर विरसा मुण्डा और वीर पेशवा बाजीराव की शौर्य गाथाओं के उपलक्ष्य में आयोजित साइक्लाथान अभियान का स्वागत
फरह। महान वीर क्रान्तिकारी विरसा मुण्डा और वीर पेशवा बाजीराव की शौर्य गाथाओं एवम जयन्ती के उपलक्ष में शौर्य के कदम क्राँति की ओर साइक्लाथान अभियान का आयोजन किया गया। एन०सी०सी० बिहार और झारखण्ड से लगभग 1300 किलोमीटर की यात्रा पर एन०सी०सी० कैडेटस सेना के जवान सेना के अधिकारी अपने दलों के साथ मथुरा बॉर्डर से निकले दल 16 जनवरी को नई दिल्ली पहुँचेंगा। बुधवार साइकिल यात्रा आगरा से शुरू होकर पहुंची हिन्दुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज पर स्वागत किया गया। कॉलेज के निदेशक डॉ आर. एस. पवित्र, कमाण्डिग ऑफिसर कर्नल कुलदीप सिंह 10 यू.पी. वटालियन, कॉलेज के कुल सचिव राजेश कुमार शर्मा, कॉलेज के एन.सी.सी. अधिकारी कैप्टन राजेश कहरवार, बटालियन के ज.सी.ओ. और एन.सी.ओ ने माल्यार्पण कर किया। उसके पश्चात साइकिल रैली ने मथुरा के बाद स्थित रैनचोक होटल में पहुंची। होटल पर उत्साह के साथ स्वागत किया गया। टीम को मिलिट्री अनुसाशन और देश भक्ति के नारों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। जो राष्ट्रीय एकता और युवा सशक्तिकरण की भावना को दर्शा रहे थे। कर्नल कुलदीप ने बताया मानव जीवन और समाज के निर्माण की दशा में भी प्रेरित करना। भारत के युवाओं के बीच फिटनेस, स्वास्थ्य जागरुकता और एक्टिव लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामुदायक बन्धन की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी के माध्यम से चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण के प्रति एन.सी.सी. की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला एक अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रयाश है।
Follow Samachar24