Loading...

अभियुक्त ऋषभ को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 14 January 2026, 21:05 180 views
Firozabad
अभियुक्त ऋषभ को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना रामगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस0 एवं मु0अ0सं0 41/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस0 का सफल अनावरण कर वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । इसी क्रम में थाना रामगढ़ पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि लालपुर मंडी के पास स्थित पटेल कारखाना के पीछे 01 संदिग्ध व्यक्ति अपने साथियों का इंतजार कर रहा है जिनके द्वारा किसी संभावित घटना को अंजाम दिया जा सकता है । उक्त सूचना पर थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दबिश दी गयी । पुलिस टीम द्वारा दी गयी दबिश के दौरान संदिग्ध व्यक्ति द्वारा खुद को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर अवैध असलहा से जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया । थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी जिसे घायल अवस्था में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की पहचान ऋषभ पुत्र राजबहादुर निवासी लहोखर थाना दिबियापुर जनपद औरेया के रुप में हुई है । पूछताछ के दौरान अभियुक्त ऋषभ द्वारा बताया गया कि मैंने अपने 04 अन्य साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर दिनाँक 05-01-2026 व दिनाँक 09-01-2026 को थाना रामगढ़ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के अंजाम दिया था । चोरी की उक्त घटनाओं सम्बन्ध में थाना रामगढ़ पर मु0अ0सं0 23/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस0 एवं मु0अ0सं0 41/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस0 पंजीकृत है । अभियुक्त के कब्जे से थाना रामगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/26 व मु0अ0सं0 41/26 से सम्बन्धित चोरी किये गये 02 बिछुए, 02 तोडिया, 02 अंगूठी, 2400/- रुपए, 01 मोबाइल फोन एवं 01 अवैध तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, एवं 01 लोहे की रॉड बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त ऋषभ उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त ऋषभ के अन्य साथी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर प्रभावी दबिश दी जा रही है । अभियुक्त ऋषभ उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24