कांग्रेस पार्टी ने सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
Gargachary Times
14 January 2026, 21:05
112 views
Firozabad
फिरोजाबाद में जिला कांग्रेस पार्टी ने सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम से चल रही मनरेगा योजना को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों का हक मारने की कोशिश हो रही है,कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है, और सरकार इसे समाप्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि मनरेगा को पहले की तरह प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और मजदूरों को उनका अधिकार मिले,विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मजदूर विरोधी नीतियां वापस नहीं लीं तो आंदोलन को ओर तेज किया जायेगा।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शफत खान राजू, पार्षद लाला राईन,राजेश शर्मा,सुरेन्द शर्मा,लालजी दिवाकर आदि उपस्तिथि थे।