Loading...

गोवर्धन पुलिस व स्वाट टीम ने व्यापारी पर फायर करने वाले दो अभियुक्तों को भेजा जेल

Gargachary Times 14 January 2026, 21:06 124 views
Mathura
गोवर्धन पुलिस व स्वाट टीम ने व्यापारी पर फायर करने वाले दो अभियुक्तों को भेजा जेल
गोवर्धन - थाना गोवर्धन पुलिस व स्वाट टीम ने गोवर्धन कस्बे में व्यापार सभा के नेता पर गोली चलाने वाले दो अभियुक्तों को जेल भेजा है. गोवर्धन पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने घटना के बारे में विस्तृत रूप से बताया की क़स्बा निवासी व्यापारी नेता गणेश पहलवान की उनके पड़ोसी अन्नू तिवारी से रंजिश चल रहीं है जिसके चलते अन्नू तिवारी ने गणेश पहलवान की हत्या करने के इरादे से बदमाशो को दो लाख में सुपारी दी गयीं। बदमाशों को गणेश पहलवान की पहचान कराई गयी उसके बाद बदमाशों ने गणेश पहलवान की रेकी करते हुये परिक्रमा मार्ग मानसी गंगा पर घर के रास्ते में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करदी फायरिंग की आवाज़ सुन गणेश पहलवान चिल्लाये तो बदमाश घटना स्थल से भागने में सफल हुये. सुपारी पूरी न होने पर बदमाश दुबारा घटना को अंजाम देने फिर से गोवर्धन आये। मुखबिर द्वारा सूचना पर पुलिस ने बदमाशो की घेराबंदी कर पकड़ लिया. पूछताछ के बाद पकड़े गये अभियुक्तों की सिनाख्त समसुद्दीन उर्फ़ भोला पुत्र निजाम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी आगरियाला व नीरज पुत्र गंगा सिँह उम्र 20 वर्ष निवासी अगरियाला के रूप में हुई। पकड़े गये अभियुक्तों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचा जिन्दा व मृत कारतूस सहित एक मोटर साईकिल बरामद की है दोनों अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा है।
Follow Samachar24