Loading...

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को भव्य एवं उत्सव के रूप में मनाया जाये-मण्डलायुक्त

Gargachary Times 4 August 2025, 21:03 107 views
Lucknow
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को भव्य एवं उत्सव के रूप में मनाया जाये-मण्डलायुक्त
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में 15 अगस्त व आगामी 09 अगस्त को काकोरी एक्शन की 101वी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर आयुक्त सभाकक्ष कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एवं काकोरी एक्शन वर्षगाठ की समस्त कार्यक्रमों के तैयारियां की रूपरेखा पूर्व से ही कराया जाना सुनिश्चित कर लिया जाए। बैठक में मंडलायुक्त ने आगामी स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त 2025) को होने वाले समारोह को परम्परागत, भव्य एवं गरिमामय मनाने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से सम्बन्धित नोडल अधिकारी सभी तैयारियां पूर्व से ही कराया जाना सुनिश्चित करे। मण्डलायुक्त द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग का सहयोग व सहभागिता सुनिश्चित किया जाये। आजादी की वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने को लेकर उन्होंने कहा कि आजादी की वर्षगांठ को उत्सव के रूप में मनाया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर हॉर्टिकल्चर कार्य तिरंगा के डिजाइन स्वरूप में किया जाये। उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने नगर-निगम के अधिकारीयो को निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए, साथ ही साथ ड्रेन की सफाई अच्छे तरीके कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि भवनों, बेंच, डिवाइडर की रंगाई पुताई का कार्य अच्छे से करें। नगर पंचायत,ग्राम पंचायत आदि स्थानों से आए हुए लोगों को तिरंगा-झंडा की उपलब्धता कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। नगर निगम के समस्त सफाई कर्मी ड्रेस-कोड में रहने चाहिए। उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने बाजनगर काकोरी स्थित काकोरी स्मृति स्थल पर आगामी 09 अगस्त को काकोरी एक्शन की 101वी वर्षगांठ की तैयारी के दृष्टिगत निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूरी कर ली जाए। उन्होने कहा कि पहुंच मार्ग, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेंटिंग, शीशे/खिडकी, विद्युत पंखे, हैण्डपम्प यदि खराब हो तो उन्हे निर्धारित समय मे ठीक करा लिया जाये। मंडलायुक्त ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई,चूने का छिड़काव, घास कटाई सभी आवश्यक तैयारियाॅं समय से कराना सुनिश्चित करें। संस्कृति विभाग को निर्देश दिए की अभिलेख प्रदर्शनी व काकोरी एक्शन से संबंधित पेंटिंग लगाना सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेन्स व चिकित्सको की टीम की व्यवस्था तथा चिकित्सा कैम्प के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। पेयजल हेतु टैंकर लगाने के निर्देश महाप्रबन्धक जल संस्थान को दिये गये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड गाडी, विद्युत आपूर्ति, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था समयानुसार सुनिश्चित कर लिया जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाख जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय जैन, अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एल०डी०ए, संस्कृति विभाग, शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24