जनता दर्शन: मकर संक्रांति पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने केएमयू में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Gargachary Times
15 January 2026, 21:30
85 views
Mathura
मथुरा। मथुरा जिला के समग्र विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निदान के उद्देश्य से आज मकर संक्राति के पावन पर्व पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने केएम विश्वविद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों की जनता दर्शन के तहत समस्याएं सुनीं।
जिला पंचायत अध्यक्ष को आज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क ईंट खरंजा सहित अन्य समस्याओं से रूबरू कराया। से संबंधित समस्याएं सुनी। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने अपने स्तर से समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया और मौके पर कई समस्याओं का फोन से ही निस्तारण करवाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के समर्थन के बलबूते पर ही वह अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर रहे है और निरंतर ग्रामीणों की समस्याओ के निराकरण और विकास कार्यो को आगे बढ़ाने के कार्य ही मेरी प्राथमिकता रही है। जिला पंचायत की तरफ से सभी गांवों में विकास कार्य शुरू करवा दिए गए हैं, जो कार्य अधूरे रह गए है उन्हें भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।