Loading...

राया- ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में खिचड़ी महोत्सव एव निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Gargachary Times 15 January 2026, 21:30 121 views
Mathura
राया- ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में खिचड़ी महोत्सव एव निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
राया श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में गुरुवार को मांट मार्ग गोपालबाग परशुराम मंदिर पर खिचड़ी महोत्सव एबं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में लोगो ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्यामसुंदर शर्मा कृष्णकुमार शर्मा एबं प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान स्वाथ्य शिविर में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हास्पीटल दिल्ली के बरिष्ठ चिकित्सको द्वारा ईसीजी ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गयी जिसमे काफी संख्या में लोगो ने जांच कराकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया कार्यक्रम के दौरान सभा द्वारा मंदिर पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया आयोजको द्वारा कार्यक्रम में पहुचे लोगों को दुपट्टा पहनाकर स्म्रति चिन्ह देकर समानित किया इस अबसर पर राजकुमार अग्रवाल रुद्रप्रकाश सारस्वत डॉ शिवदत्त शर्मा विशाल पाराशर राकेश बंसल अभिषेक पाराशर मनोज नागर एड. अर्पित शर्मा रामकुमार उपाध्याय गोल्डी शर्मा उमेशचंद्र सारस्वत काव्यांश शर्मा डॉ वेदांत शर्मा प्रदुम्न दीक्षित भोले शर्मा आकाश शर्मा राकेश शर्मा हरिमोहन उपमन्यु श्यामबाबू भारद्वाज रामचरन कुशवाह राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे कार्यक्रम समापन पर सभा के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया
Follow Samachar24