बहुत हुई मस्ती अब पढाई की करो तैयारी, आज से खुलेंगे स्कूल, दिन भर तैयारी करते दिखे बच्चे
Gargachary Times
15 January 2026, 21:31
103 views
Mathura
फरह।सर्दी की छुट्टियों के नाम पर ही बच्चों के चेहरे चहकने लगते है। बच्चे इसी इंतजार में रहते है कि कब सर्दी हो ताकि उन्हें सैर-सपाटा करने का भरपूर मौका मिले। आज छुट्टियां खत्म हो रही हैं और इसके साथ ही फिर से शुरू हो जाएगी वही पढ़ाई की कवायद और बस्ते का बोझ । सर्दी की छुट्टियां के बाबत पूछने पर सभी ने छुट्टियों के दौरान की गई मौज-मस्ती को बया किया।
कार्तिक ने बताया कि इस साल छुट्टियों में बहुत मजा आया। पढ़ाई की चिंता से दूर जी भर के गांव में घूमने को मिला। छुट्टियों के बीच ही घर परिवार में कार्यक्रम जाने का मौका मिला। अब सारी मस्ती खत्म, स्कूल खुलने का समय आ गया। आगे अगर कुछ बनना है तो पढ़ाई के लिए काफी मेहनत करनी है। ओर सभी बच्चो को मेहनत करनी चाइये जिस से माता पिता के सात अपना भी भविष्य बन सके।
प्रशांत चौधरी ने कहा कि अगर छुट्टियां ज्यादा रहती तो बहुत मजा आता लेकिन अब पढ़ाई के लिए प्लान करना है। प्राची ने कहा कि छुट्टियों में पापा-मम्मी के साथ घर पर कई तरह के व्यंजनों आनंद लिया। अब स्कूल खुलने वाले हैं। अच्छे नंबर पाने के लिए जमकर मेहनत करनी पड़ेगी। इस मौके पर कार्तिक तरकर काव्यांश, सिया, मानसी, रितिका, प्राची, देवांश आदि सहित अधिकांश बच्चे कल स्कूल जाने की तैयारी करते दिखे।।