निशुल्क कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे, समाज सेवी ने बांटे 1051 कंमल
Gargachary Times
15 January 2026, 21:32
101 views
Mathura
विकास खण्ड के गांव जोधपुर निवासी समाजसेवी महेंद्र सिंह ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार को जय देवी निवास पर गरीबों को निशुल्क 1051 कंबल वितरण किए गए। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभआरंभ किया गया कार्यक्रम में मौजूद ठाकुर विक्रम सिंह एडवोकेट ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पहल है जहां सर्दी और ठंड से बचने के उद्देश्य गरीबों में कंमल का वितरण किया गया है इस मौके पर पूर्व प्रधान मुकेश रावत ने बताया कि महेंद्र शर्मा समाज सेवा में बढ़चढ़ हिस्सा लेते है,समाजसेवी द्वारा गरीबों में कंमल वितरण का आयोजन संपन्न किया है जिसके कार्यक्रम में भारी संख्या में गरीबों को कंमल देकर उन्हें ठंड से बचने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया वही कार्यक्रम में मौजूद सभी सम्माननीय सभी अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया। ओर सभी ग्रामीणों को भोजन भी कराया। इस मौके पर बाबूलाल प्रधान ,ऊदल प्रधान , राजेंद्र सिंह नेता जी विजेंद्र सिंह, नत्थी सिंह ठेकेदार, भरत सिंह उर्फ विंदो भैया जीतू ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान, बलबीर नाथ, रामबाबू चौधरी, अविकाश कुमार रावत, मुकेश प्रधान, मुंशी पहलवान आदि सहित काफी सम्मानित लोग मौजूद रहे।।