Loading...

ताज प्रेस क्लब भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति

Gargachary Times 15 January 2026, 21:36 131 views
Agra
ताज प्रेस क्लब भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति
विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, मा.विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे जी,जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल श्री प्रशांत तिवारी जी की गरिमामई उपस्थिति में ताज प्रेस क्लब,आगरा में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर"मीडिया बंधुओं के सम्मिलन व खिचड़ी भोज" एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मा.जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी महोदय तथा अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण-पुष्पांजलि अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में ताज प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष महोदय व सदस्य गणों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। तथा सभी जनपद वासियों व पत्रकार बंधुओं को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। संगोष्ठी में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मकर संक्रांति भारत की संस्कृति, विज्ञान और प्रकृति के मेल का पर्व है। मकर संक्रांति का पर्व,सम्पूर्ण भारत में विभिन्न नामों से मनाया जाता है यह हमारी राष्ट्रीय एकता का द्योतक है।पंजाब में लोहड़ी है, उत्तर प्रदेश में खिचड़ी है, बिहार में संक्रांत हैं. असम में बिहू,वहीं तमिलनाडु में पोंगल उन्होंने बताया कि कर्नाटक में मकर संक्रांति को सुग्गी हब्बा के नाम से मनाया जाता है। खिचड़ी, पोंगल, बिहू, सुग्गी हब्बा,लोहड़ी ये सभी नाम जो मकर संक्रांति को 'देश का त्योहार' बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि सूर्य उत्तरायण की शुरुआत होती है, जो नई ऊर्जा, खुशहाली समृद्धि प्रदान करता है, जिलाधिकारी ने कहा कि मकर संक्रांति भारत के सभी राज्यों में विभिन्न नामों से मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर आधारित है. यह पर्व प्रकृति की पूजा,सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। सभी त्योहार, पर्वों का सीधा जुड़ाव प्रकृति से मिलता है. प्रकृति ही हमारे सर्वाइवल की साथी है,सूर्य पृथ्वी को गहराई से प्रभावित करता है इसके कारण वर्षा चक्र, दिन रात, मौसम का बदलना विभिन्न भौगोलिक घटनाएं होती हैं। जिलाधिकारी महोदय ने मीडिया तथा प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की उपादेयता तथा उसके महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों को आमजन तक पहुंचाना, प्रशासन व व्यवस्थाओं की कमियों को बताना महत्वपूर्ण है, इससे सुधार करने तथा कार्यों को और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है, मीडिया,लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है।जिलाधिकारी ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी जनपद वासियों व मीडिया बंधुओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को मा. विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी तथा मा. विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे जी द्वारा संबोधित करते हुए मकर संक्रांति पर्व के आध्यात्मिक, सामाजिक तथा प्रकृति से जुड़ाव पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा ताज प्रेस क्लब को समृद्ध करने,गरिमापूर्ण बनाए जाने, पत्रकार बंधुओं के हित हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही। उन्होंने सभी को मकरसंक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी का वितरण व सभी आगंतुकों, अतिथियों द्वारा खिचड़ी सहभोज किया गया। कार्यक्रम के अंत में ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा जी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Follow Samachar24