Loading...

दान पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी भोग का वितरण

Gargachary Times 15 January 2026, 21:38 120 views
Agra
दान पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी भोग का वितरण
आगरा। भाजपा मनकामेश्वर मंडल बेलनगंज स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर खिचड़ी वितरण का आयोजन दान पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति पर किया गया। शुभारम्भ महंत गिरीश चंद्र शर्मा ने पंचमुखी महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना और खिचड़ी का भोग लगा कर किया। भाजपा नेता धीरज जैन पदाधिकारी ने बताया मकर संक्राति के त्योहार पर खिचड़ी का दान देना और खाना दोनों ही महत्वपूर्ण माना गया है। खिचड़ी का ये भोज हमें भारतीय संस्कृति का आभास कराता है। युवाओं का इस पर्व से जुड़कर बढ़चढ़ कर सहयोग करना युवा पीढी में सनातन संस्कृति के प्रति नई दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर धीरज जैन, दीपक खरे, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, कपिल खंडेलवाल, अमित शर्मा, गोल्डी , दिनेश खंडेलवाल, आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24