थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तगण को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
15 January 2026, 21:41
325 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तगण 01. हर्षित उर्फ हर्ष एवं 02. रुपेश को एफ एस यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त हर्षित उर्फ हर्ष के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं अभियुक्त रूपेश के कब्जे से 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।