Loading...

थाना रसूलपुर व एएनटीएफ आगरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर 02 अभियुक्तगण को 05 किलो 753 ग्राम मादक पदार्थ (चरस) अनुमानित कीमत करीब 40 लाख (40,00,000/- रूपये) सहित गिरफ्तार

Gargachary Times 15 January 2026, 21:42 121 views
Firozabad
थाना रसूलपुर व एएनटीएफ आगरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर 02 अभियुक्तगण को 05  किलो 753 ग्राम मादक पदार्थ (चरस) अनुमानित कीमत करीब 40 लाख (40,00,000/- रूपये) सहित गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा नारकोटिक्स पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी ए.एन.टी.एफ आगरा जोन आगरा एवं क्षेत्राधिकारी नगर फिरोजाबाद के नेतृत्व मे ए.एन.टी.एफ यूनिट आगरा जोन आगरा एवं थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नेपाल से चरस लेकर फिरोजाबाद आ रहे अन्तर्राष्ट्रीय गैंग के दो सदस्यो को बरी चौराहा थाना क्षेत्र रसूलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगणों के कब्जे से 05 किलो 753 ग्राम मादक पदार्थ चरस (अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये ) बरामद हुआ है । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर पर अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 32/26 धारा 8/20/29 एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24