Loading...

पचोखरा पुलिस टीम द्वारा थाना पचोखरा क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते हुए 08 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 15 January 2026, 21:43 160 views
Firozabad
पचोखरा पुलिस टीम द्वारा थाना पचोखरा क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते हुए 08 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे विषेश अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्येवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा देखरेख शांति व्यवस्था व चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना पचोखरा क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 08 अभियुक्तगण 1.सुमित कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह 2.सूरज पुत्र भूरी सिंह 3.पंकज पुत्र रामशंकर 4.राहुल पुत्र स्व0 हरिशंकर 5.अरुन पुत्र स्व0 गीतम सिंह 6. ध्रुव पुत्र कालीचरन 7.कुलदीप पुत्र सत्यवीर सिंह 8. लवकुश पुत्र चन्द्रपाल सिंह को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 4800 रूपये माल फड व 255 रूपये जामा तलाशी व 52 पत्ता ताश बरामद किये गये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना पचोखरा पर मु0अ0सं0 16/25 व मु0अ0स0 17/25 धारा 13 जी0 एक्ट (जुआ) पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
Follow Samachar24