तहसील सदर में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न
Gargachary Times
17 January 2026, 19:22
208 views
Agra
तहसील सदर में जिलाधिकारी महोदय अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ साथ सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से संपर्क करें तथा उनसे वार्ता कर शिकायत को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, जिससे उनको भी निस्तारण स्थिति का पता चल सके और निस्तारण आख्या में सम्पूर्ण घटनाक्रम को अंकित करते हुए पोर्टल पर अपलोड की जाए।
तहसील दिवस के दौरान कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 08 का मौके पर ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों में मुख्यतः विद्युत, पेंशन, राशन, भूमि विवाद, चकरोड निर्माण/अतिक्रमण, नाली निर्माण, अवैध अतिक्रमण आदि से सम्बन्धित थीं, जो कि 36 राजस्व विभाग, 18 पुलिस विभाग, 14 नगर निगम, 04 आगरा विकास प्राधिकरण, 08 विद्युत विभाग, 01 वन विभाग, 03 जिला समाज कल्याण अधिकारी, 08 विकास खण्ड तथा 12 अन्य से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर श्री सचिन राजपूत, तहसीलदार श्री मांधाता प्रताप सिंह, उपायुक्त मनरेगा श्री रामायन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गौंड, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री मनीष कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रह