मगोर्रा में उपचार के नाम पर मरीज से रिश्वत लेते हुये डॉक्टर का वीडियो हुआ वायरल
Gargachary Times
17 January 2026, 19:23
140 views
Mathura
गोवर्धन -सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी जहाँ सुसासन की बात करते हैँ और लगातार भर्स्ट अधिकारीयों पर सिंकजा भी कसा जा रहा है मगर कुछ कर्मचारी है जो की अपनी आदतों से वाज नहीं आ रहे वह योगी साशन को पलीता लगा रहे हैँ. आज ऐसा ही एक मामला मथुरा के मगोर्रा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर देखने को मिला जहां चिकित्सालय पर तेनात डॉक्टर संजय कुमार ने सोनवीर पुत्र भगवान सिंह निवासी नगला केंचूआ से इलाज करने के एवज में पेंतालीस हजार रूपये रिश्वत की मांग की. पीड़ित के अनुसार वह पहले उस रिश्वत खोर डॉक्टर को पंद्रह हजार रूपये दे चुका है आज फिर मरीज से डॉक्टर ने पांच हजार मांगे तो मरीज ने मरीज ने डॉक्टर से अपने आप के गरीब होने की गुहार भी लगाई मगर डॉक्टर साहब बोले की इलाज में तो पैसे लगते है. पीड़ित ने मोबाईल से रिश्वत देतें हुये का वीडियो बना लिया. मरीज ने घटना की तहरीर थाना मगोर्रा में दी तो पुलिस तत्काल कार्यवाही के लिये अस्पताल पहुंची मगर डॉक्टर पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग खड़ा हुआ. अब देखना होगा की विभाग अब इस डॉक्टर पर क्या कार्यवाही करता है.