अडींग बाईपास पर चले पुलिस चेकिंग अभियान से संदिग्धों में मचा हड़कंप
Gargachary Times
17 January 2026, 19:23
117 views
Mathura
गोवर्धन। गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग स्थित बाईपास पर शुक्रवार को अडींग चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों की गहन तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। अचानक चले इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
चेकिंग अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच के साथ-साथ वाहन चालकों के कागजात भी चेक किए।
इस मौके पर उपनिरीक्षक हरव सिंह, हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश, कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, अमित, श्याम सुंदर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।