कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Gargachary Times
17 January 2026, 19:24
125 views
Agra
आगरा। सर्दी के मौसम में कोई भी जरूरतमंद सर्दी की वजह से परेशान ना हो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जन प्रतिनिधियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की मदद करने के निर्देश दिए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित पार्क में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किये। 500 से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कंबल भेंट किये । इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है । प्राकृतिक आपदा से लेकर सर्दी के मौसम में लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कंबल वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा पहले की सरकार में जाति और धर्म पूछ कर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाता था, आज भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से विकास कार्यों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। 500 से ज्यादा महिलाओं ने सर्दी के मौसम में कंबल पाकर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए सभी पार्षदों और पार्टी पदाधिकारीयों को जरूरतमंदों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे इसी के आधार पर आज कोई भी व्यक्ति सरकार की योजना के लाभ से वंचित न रह जाए कंबल वितरण किया गया है।
इनकी रही मौजूदगी
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा आलोकिक उपाध्याय, प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजू कुशवाहा, ओम प्रताप सिंह, संजय जैन, सुनील करमचंदानी,राजवीर धाकड़, दिलीप वर्मा, संदीप वर्मा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश धाकड़, प्रेम सिंह धाकड़, रानी माहौर, विकास महाजन, गौरव सारस्वत, उमेश। पेरवानी, तनवीर करह, सहित दक्षिण विधानसभा के पार्षद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।