मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता और उप जिलाधिकारी गजेन्द्र पाल एवं परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी की उपस्थिति में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजन की गई
Gargachary Times
17 January 2026, 19:30
133 views
Firozabad
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अपडेट करने के उद्देश्य से आज से सभी मतदान केंद्रांे पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चल रहा है, इसी क्रम में शिकोहाबाद तहसील सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता और उप जिलाधिकारी गजेंद्र पाल एवं परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी की उपस्थिति में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, यह बैठक अलग-अलग तहसीलों में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे की अध्यक्षता में भी सभी एईआरओ एवं बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ की जा रही है।
बैठक में उपस्थित सभी एईआरओ एवं बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसमें किसी प्रकार की शीथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, बैठक में मुख्यतः फॉर्म 6 के माध्यम से पात्र युवाओं और छुटे हुए नागरिकों के नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में जोड़ें जाने पर बल दिया गया, इसी तरह फार्म 8 के संबंध में भी मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अगर आप अपने मतदाता पहचान पत्र में बदलाव चाहते हैं तो फॉर्म 8 का प्रयोग कर सकते हैं, अगर नाम उम्र और फोटो पते में कोई गलती है, तो अगर आप एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में रह रहे हैं, इसके लिए निर्देशित किया गया की बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहें, मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा की सेवा भाव से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं, ताकि एक शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सकें।