Loading...

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशो के अनुपालन में नीरी द्वारा इंपैक्ट स्टडी के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Gargachary Times 17 January 2026, 19:31 197 views
Firozabad
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशो के अनुपालन में नीरी द्वारा इंपैक्ट स्टडी के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नीरी द्वारा जनपद में इंपैक्ट स्टडी के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई, बैठक में उद्योग जगत के विभिन्न स्टेकहोल्डर के साथ गहन विचार विमर्श किया गया, बैठक में नीरी के वैज्ञानिक एस0के0 गोयल द्वारा जलेसर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित औद्योगिक इकाइयों की इंपैक्ट स्टडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद की सभी इकाइयों का डाटा उपलब्ध कराने हेतु एक विशेष प्रारूप विकसित किया जाए, इस प्रारूप में सभी प्रकार की सूचनाओं को समाहित किया जाए, ताकि भविष्य में सेंट्रल इन्पार्वड कमेटी और टी0टी0जेड अथॉरिटी के समक्ष उद्यमियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इस स्टडी का मुख्य उद्देश्य उद्योगों को भविष्य में नई इकाइयां लगाने के लिए सहुलते प्रदान करना और एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करना है। बैठक में इस बात पर भी मंथन किया गया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक और बेहतर मशीनरी का उपयोग कर बिना गैस की खपत बढ़ाएं स्थानीय इकाइयां वैश्विक बाजार की प्रतिस्पर्धा में बनी रह सकती है। इस बैठक में उद्योगों को भविष्य की चुनौतीयों के लिए तैयार करना और पर्यावरण मानकों के साथ सम्वन्य बिठाते हुए औद्योगिक विकास को गति देने हेतु विचार विमर्श किया गया, इस बैठक में प्रभारी वनाधिकारी और उपयुक्त उद्योग संध्या, सहायक अभियंता यू पी सी डा, नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं राज कुमार मित्तल, मुकेश बंसल, रीतेश बंसल, हेमंत अग्रवाल, दीपक गुप्ता, विनय गोयल तथा एस के गोयल एवं सुनील गूलिया नीरी से भी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24