प्रमोशन व ट्रांसफर होने के बाद भी पद मुक्त नहीं हुआ लेखपाल, तहसील महावन में है तैनात
Gargachary Times
17 January 2026, 19:32
242 views
Mathura
मथुरा जनपद की महावन तहसील में तैनात लेखपाल रामेश्वर शर्मा प्रमोशन और ट्रांसफर होने के बाद भी चार्ज छोड़ने का नाम नहीं ले रहे है। लेखपाल के द्वारा चार्ज न छोड़ने के मामले में तहसील अधिकारी सलिप्त दिखाई दे रहे है।
लेखपाल रामेश्वर का प्रमोशन होने के बाद मैनपुरी जनपद में ट्रांसफर हुआ था, जिसके बाद दिसंबर 2024 में मथुरा जिला अधिकारी के द्वारा लेखपाल को पद मुक्त किए जाने का आदेश जारी हुआ था।
लेकिन अभी तक लेखपाल पद मुक्त नहीं हुआ है। इस संबंध में जब हमने महावन की एसडीएम से जानकारी की गई तो वह संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे सकी । बताते चलें कि पूर्व में महावन एसडीएम के पेशकार का ट्रांसफर हुआ था, जिसके बाद पेशकार के पद मुक्त न होने पर मथुरा जिला अधिकारी
चंद्रप्रकाश सिंह के द्वारा उसे निलंबित किया गया था। और एसडीम को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। अब देखना यह होगा कि लेखपाल रामेश्वर के मामले में इस खबर को चलाए जाने के बाद जिलाधिकारी कार्यवाही करते हैं या सिर्फ कारण बताओं नोटिस जारी कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर लेते हैं।
एसडीम द्वारा शासकीय कार्यों में रुचि न लेने के मामले में उनके विरुद्ध जिला अधिकारी कार्यवाही की संस्तुति शासन से करेंगे या नहीं। सुनने में तो यह भी आया है कि भाजपा विधायक द्वारा इनकी कई बार भ्रष्टाचार की शिकायत भी की गई है लेकिन डीएम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई