थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा 02 अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
17 January 2026, 19:43
145 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17-01-2026 को थाना टूण्डला पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि निहाल सिंह की पुलिया बाईपास के पास 01 बिना नम्बर के प्लेट ऑटो खड़ा है जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति हैं जोकि जनपद में चोरी / लूट की घटनाओं को अंजाम देनें की फिराक में हैं । उक्त सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर दबिश दी गयी । दबिश के दौरान थाना टूण्डला पुलिस टीम को 01 ऑटो दिखाई दिया । थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा उक्त ऑटो तथा ऑटो में सवार संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की गयी । खुद को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति ऑटो से उतर कर पुलिस टीम पर अवैध असलहा से जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे । थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लग गयी । अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे (315 बोर), 03 जिंदा कारतूस (315 बोर), 02 खोखा कारतूस (315 बोर), चोरी किये गये 10,020/- रुपए एवं 01 ऑटो (बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्तों की पहचान 01.रवि उर्फ रविया पुत्र भगवान दास निवासी हिन्दु नगर झुग्गी बस्ती थाना कोतवाली शहर जनपद एटा व 02.किताब सिंह पुत्र रघुवीर निवासी हिन्दु नगर झुग्गी बस्ती थाना कोतवाली शहर जनपद एटा के रुप में हुई है । अभियुक्तगण रवि उर्फ रविया पुत्र भगवान दास व किताब सिंह पुत्र रघुवीर दिनांक 08-09-2025 को थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना टूण्डला पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 399/25 धारा 303(2) बीएनएस0 में वांछित अभियुक्त हैं । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है