मथुरा के गांव अपनी प्रगति की कहानी स्वयं लिखेंगे: किशन चौधरी
Gargachary Times
18 January 2026, 20:41
82 views
Mathura
मथुरा। आज ग्राम पंचायत बछगॉव के जाटव मौहल्ला में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का ऐतिहासिक एवं यादगार स्वागत किया गया।
मौहल्ले की सरदारी व सम्मानित समाजजनों द्वारा उन्हें 101 मीटर का भव्य स्वाफा बांधकर, फूल-मालाओं से लादकर एवं श्री राधा-कृष्ण की दिव्य प्रतिमा भेंट कर अपार स्नेह और सम्मान प्रदान किया गया। आज का स्वागत केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनसेवा, विकास और सामाजिक समरसता की राजनीति पर जनता की मुहर को दर्शा रहा था जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वागत पाकर जनता को संबोधित किया कि बछगॉव सहित पूरे क्षेत्र के विकास, गरीब-मजदूर, किसान, युवा और हर समाज के सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। इस ऐतिहासिक सम्मान समारोह ने बछगांव सहित पूरे मथुरा के विकास में एक नए युग का सूत्रपात किया है, जहां मथुरा के गांव अपनी प्रगति की कहानी स्वयं लिखेंगे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में देवेंद्र प्रधान नैनूपट्टी, वेद प्रधान सींगा पट्टी, चंद्रपाल प्रधान मगोर्रा, गुड्डू बछगॉव, लक्ष्मण बछगॉव एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।