Loading...

नवीगंज टोल पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम, फ्री मेडिकल कैंप व हेलमेट वितरण

Gargachary Times 18 January 2026, 20:42 149 views
Mainpuri
नवीगंज टोल पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम, फ्री मेडिकल कैंप व हेलमेट वितरण
मैनपुरी। नवीगंज टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक मैनपुरी दीपशिखा, एआरटीओ मैनपुरी शिवम यादव, एसएचओ बेवर अनिल कुमार सिंह, एसएचओ ट्रैफिक सुनील कुमार तथा आरपीओ हिमांशु शाक्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक श्रेम रोडवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व, यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए फ्री मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही आयोजक कंपनी एवं टोल कर्मचारियों द्वारा हेलमेट वितरित किए गए और सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट पहनने तथा ट्रैफिक नियमों के पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान नवीगंज टोल के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम, फ्री मेडिकल कैंप और हेलमेट वितरण से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
Follow Samachar24