Loading...

भारतीय किसान यूनियन अम्बभता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बभता ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारणी भंग कर नई कार्यकारणी का किया गठन

Gargachary Times 18 January 2026, 20:45 227 views
Agra
भारतीय किसान यूनियन अम्बभता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बभता ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारणी भंग कर नई कार्यकारणी का किया गठन
भारतीय किसान यूनियन अम्बभता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बभता ने आज राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर एक अहम बैठक आयोजित कि गई जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत कैसे बनाया जाए इस पर विचार किया गया बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारणी भंग कर उत्तर प्रदेश में नई कार्यकारणी का गठन किया। आज की बैठक में उत्तर प्रदेश के कई जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें हाथरस की जिम्मेदारी कृष्णकांत भारद्वाज व आगरा की जिम्मेदारी मयंक भारद्वाज व फिरोजाबाद की जिम्मेदारी निर्दोष कुमार को दी गई है। बैठक में मुख्य रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बभता, राष्ट्रीय महासचिव रामपाल अम्बभत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलबिंदर सिंह बजावा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गाजी प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा दिलबाग सिंह हुडडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र प्रधान राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह हरौला प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश डॉ सत्यपाल सिंह कुंतल जिला अध्यक्ष मथुरा एवं मंडल प्रभारी आगरा अनिल शर्मा मंडल उपाध्यक्ष कपिल शर्मा उर्फ मलिंगा आदि संगठन के कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।
Follow Samachar24