Loading...

रोल बॉल विश्व कप विजेता प्राची पचौरी का कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया स्वागत

Gargachary Times 18 January 2026, 20:46 136 views
Agra
रोल बॉल विश्व कप विजेता प्राची पचौरी का कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया स्वागत
आगरा। दुबई में आयोजित 7 वें रोल बॉल वर्ल्ड कप 2025 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय रोल बोर्ड टीम में आगरा शहर से चयनित प्राची पचौरी ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम विश्व में रोशन किया है। 16 देशों की भागीदारी वाली इस चैंपियनशिप में भारतीय महिला रोल बॉल टीम ने केन्या को 3-2 से हराकर वर्ल्ड कप जीता है। केन्या लगता तीसरी बार किताब जीतने के इरादे से उतरी थी लेकिन प्राची पचौरी, इशिका शर्मा, सुविधा सरीन ने फाइनल में शानदार तालमेल दिखाया जो जीत का कारण बना था। यह भारत का तीसरा महिला रोल वर्ल्ड कप खिताब है, जिसमें प्राची ने अपनी खेल प्रतिभा को दिखाते हुए विश्व विजेता टीम को शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्राची पचौरी के रुई की मंडी शाहगंज स्थित निवास पर पहुंच कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा आज भारत की नारी शक्ति का डंका रोल बॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देखने को मिला है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्राची पचौरी से रोल बॉल खेल में उनके चैंपियन बनने की यात्रा, संघर्ष और खेल की पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त की। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्राची पचौरी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खेल प्रतिभाओं के साथ है। उन्होंने प्राची को आश्वस्त किया कि खेल से संबंधित किसी भी समस्या या आवश्यकता के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। इस अवसर पर वर्ल्ड चैंपियन विजेता प्राची पचौरी ने बताया कि प्राची ने बताया वह इस खेल में पिछले 10 वर्षों से लगातार कठिन परिश्रम कर रही हैं और वर्तमान में बोस्टन पब्लिक स्कूल पश्चिम पुरी में कोच सुमित पाराशर के निर्देशन में लगातार अभ्यास कर रही हैं 10 नवंबर से 25 से 10 दिसंबर 25 तक पुणे में आयोजित इंडिया कैंप में एक माह के प्रशिक्षण के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप खेलने दुबई रवाना हुई, जहां पर भारतीय टीम ने विश्व कप में प्रतिभा कर रही 16 देश की टीमों को हराकर वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा किया। भारत ने सेमीफाइनल में ईरान तथा फाइनल में केन्या को 3-2 से करारी शिकस्त दी। प्राची ने हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट पॉल चर्च कॉलेज संजय पैलेस आगरा से सर्वोच्च 95% प्रतिशत के साथ पास की है। अभी तक प्राची ने राष्ट्रीय स्तर पर रोल बॉल प्रतियोगिताओं में 6 स्वर्ण दो रजत तथा दो खास पदक जीते हैं। प्राची का चयन इंदौर में आयोजित सीनियर नेशनल रोल बॉल टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस के आधार पर हुआ। फाइनल में तमिलनाडु को हराकर विश्व कप टीम में अपना स्थान पक्का किया। कैबिनेट मंत्री ने प्राची के परिजनों का भी किया सम्मान महिला रोल बॉल 2025 वर्ल्ड चैंपियन प्राची पचौरी के निवास पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्राची पचौरी के पिता डॉ दिग्विजय पचौरी, माता साधना पचौरी भाई जलज पचौरी का भी अभिनंदन किया कैबिनेट मंत्री ने कहा आज देश की बेटियां विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही है। हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बेटी ने विश्व भर में भारत का मान बढ़ाया है। इनकी रही मौजूदगी महिला रोल बॉल 2025 वर्ल्ड चैंपियन विजेता प्राची पचौरी के स्वागत समारोह के दौरान प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, रमाशंकर त्यागी, सुनील करमचंदानी, आदेश त्यागी, पूर्व पार्षद अनीता खरे, पूर्व पार्षद उमेश पेरवानी, पूर्व पार्षद संदीप उपाध्याय, संदीप वर्मा, पार्षद राधा रानी, गौरव सारस्वत, प्राची पचौरी के पिता डा दिग्विजय पचौरी, माता साधना पचौरी, जलज पचौरी सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Follow Samachar24