Loading...

फिरोजाबाद मेडीकल कॉलेज मे चोरी की बारदात सामने आई

Gargachary Times 4 August 2025, 21:09 19 views
Firozabad
फिरोजाबाद मेडीकल कॉलेज मे चोरी की बारदात सामने आई
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में चोरी की वारदात, सामने आई है अल्ट्रासाउंड मशीन की डिस्प्ले रहस्यमई तरीके से गायब हो गई सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कई बार वार्डों के बराबर अकेले तनख्वाह पाने वाले गार्डन का इंचार्ज आखिर कैसे कर रहा है गार्डन से निगरानी इस गार्डन इंचार्ज के अभी तक के कार्यकाल में कई बार सोया साथी राज्य चिकित्सा अस्पताल परिसर में हो चुकी है चोरियां इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व में हुई थी पीडिया की ओपीडी एसिया चोरी जिसका आज तक कुछ पता नहीं चला और इसी अस्पताल परिसर में न जाने कितनी बार हो चुकी है चोरियां जिसका आज तक नहीं हुआ कोई खुलासा आखिर इस सरकारी माल को इतनी आसानी से कौन पचा जाता है इसको लेकर अभी तक अस्पताल के आल्हा अधिकारी क्यों नहीं दे रहे हैं ध्यान और इचांर्जन पर क्यों नहीं कई जा रही है नकल आखिर इस अस्पताल परिसर में इतना पैसा खर्च करने की बात क्यों नहीं लगाए गए सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए सीसीटीवी कैमरे फिरोजाबाद। स्वशासीय राज्य चिकित्सा मेडिकल कॉलेज के 200 शैय्या अस्पताल में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अल्ट्रासाउंड रूम में लगी तीन मशीनों में से एक की डिस्प्ले चोरी हो गई है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है इस वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, और यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी कई चोरियां हो चुकी है न जाने कितने कीमती सामान इस अस्पताल परिसर से गायब हो चुके हैं जिसका कुछ तो मीडिया के द्वारा लोगों की संज्ञान में आ जाता है और कुछ को मीडिया को ना बात कर दबा दिया जाता है क्योंकि लोगों को नहीं पता चलता कि आखिर यह सरकारी माल गया कहा वही एक बात और ये है कि अस्पताल परिसर में कही जगह पर नही है सीसीटीवी कैमरे। घटना की जानकारी लेते हुए सीएमएस डॉ.नवीन जैन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई, डॉक्टर नवीन जैन ने बताया कि शनिवार को अल्ट्रासाउंड मशीन में खराबी आने पर एक इंजीनियर को मरम्मत के लिए बुलाया गया था इंजीनियर ने शाम पांच बजे तक काम किया और उसके बाद अल्ट्रासाउंड रूम को लॉक कर दिया गया, सोमवार सुबह जब रूम खोला गया तो मशीन की डिस्प्ले गायब मिली। डॉक्टर नवीन जैन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने ये तो माना कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की कमी एक बड़ी चूक है, जिसको लेकर कहा कि जिसे जल्द दूर किया जाएगा मगर हर महीने गार्डो के रूप में इंचार्ज सहित लाखो का सरकारी वेतन के रूप में लेने वालो को लेकर कुछ नही बोले आखिर गार्ड इंचार्ज और गार्डो को रखा क्यो गया है इसका कुछ पता नही है मगर ये ज़रूर साफ कर दिया है CMS डॉक्टर नवीन जैन ने की 200 सैय्या में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन की डिस्प्ले चोरी हो गई है। इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर चिंताएं उठने लगी हैं।
Follow Samachar24