श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ, पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा
Gargachary Times
18 January 2026, 20:50
148 views
Jalaun
उरई,जालौन। श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर आगे-आगे कलश लेकर चल रही थीं, तो ढोल व मंजीरे की धुन पर पीछे श्रद्धालु व संतजन झूमते हुए चल रहे थे।
शहर के कालिदास स्कूल के पास प्रेम मंदिर पर द्विवेदी परिवार द्वारा नौ कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं कलश यात्रा का आयोजन हो रहा है। पहले दिन कथा वाचक पं रितु पाण्डेय जी के नेतृत्व मे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से यज्ञ स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी लोगों ने सहभागिता की। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। मंगल गीत गाए जा रहे थे, कलश यात्रा में संत डमरू बजाते हुए नृत्य करते हुए चल रहे थे। ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम दास महाराज की प्रेरणा से उपरोक्त सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन के पहले दिन काफी भीड़ रही। महायज्ञ में ब्राह्मणों की ओर से पांच कुंडीय हवन, पूजन के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु-संतों के श्री मुख से सनातन धर्म संस्कृति के साथ साथ सनातन प्रेमियों को पुराणों का श्रवण करने का सौभाग्य एवं धर्म संस्कृति से संबंधित प्रवचन सुनने का भी शुभ अवसर प्राप्त होगा । विष्णु महायज्ञ का समापन 24 जनवरी को पूर्णाहुति एवं ब्राह्मण भोज, भंडारा के साथ होगा। इस दौरान पर पारीक्षित नीलम दुबे-शील महाराज ने आये हुए लोगो को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर ठेकेदार संघ अध्यक्ष अरविंद दुबे, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, वीरेंद्र दुबे, संत कुमार दुबे, उदयान पालीवाल, संजीब दुबे, मुनि महाराज, रामेन्द्र सिंह बना आदि लोग मौजूद रहे।