Loading...

बसपा ने मुहम्मद इकलाख को बनाया झांसी मंडल प्रभारी, उरई में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

Gargachary Times 18 January 2026, 20:51 179 views
Jalaun
बसपा ने मुहम्मद इकलाख को बनाया झांसी मंडल प्रभारी, उरई में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहिन कुमारी मायावती के निर्देश पर मुहम्मद इकलाख (आरके ग्रुप) को झांसी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रविवार को जनपद आगमन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने कालपी पुल पर फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे मुहम्मद इकलाख का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उरई स्थित अंबेडकर चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश जाटव, उदय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष किशुन लाल पाल, धीरेन्द्र चौधरी, शैलेन्द्र शिरोमणि, पूर्व प्रधान रामअवतार यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज याज्ञिक एवं अतर सिंह पाल, पूर्व चेयरमैन जगजीवन अहिरवार, पूर्व कोऑर्डिनेटर राजेश जाटव, पूर्व मंडल प्रभारी प्रमोद राजावत, कालपी विधानसभा अध्यक्ष विनोद पाल, माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सरदार चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को सशक्त करने के साथ-साथ मुस्लिम समाज को संगठित करने की रणनीति पर कार्य कर रही है। नई जिम्मेदारी सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।
Follow Samachar24