Loading...

सीबू सिक्सर इलेवन की दमदार जीत, औरैया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

Gargachary Times 18 January 2026, 20:51 98 views
Jalaun
सीबू सिक्सर इलेवन की दमदार जीत, औरैया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम
कदौरा/मुमताज मिनी स्टेडियम कदौरा में आयोजित केपीएल 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीबू इलेवन और औरैया इलेवन आमने-सामने रहीं। मुकाबले में सीबू इलेवन ने हर दिशा में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए आसानी से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पाया। टॉस जीतने के बाद सीबू सिक्सर के कप्तान शीबू ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। बल्लेबाजी करने उतरी औरैया इलेवन की टीम सीबू के गेंदबाजों के सामने दबाव में नजर आई और निर्धारित 12 ओवरों में केवल 72 रन ही बना सकी। औरैया की ओर से ओपनर मुहम्मद खां और अतीक ने 15 रनों की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत देने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद विकेटों का पतन जारी रहा। औरैया ने सीबू इलेवन के सामने 73 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीबू इलेवन ने तेज शुरुआत की। ओपनर शानू खान और सूरज बनारसी ने 35 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। शानू खान के आउट होने के बाद छोटू बनारसी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 रनों की शानदार पारी खेली। सीबू इलेवन ने महज 6 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत में सीबू सिक्सर, मीसम, अजहर, फरहान सहित अन्य खिलाड़ियों का भी सराहनीय योगदान रहा। मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए आयोजक राहुल परिहार ने छोटू बनारसी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया।
Follow Samachar24