Loading...

राजकीय इंटर कॉलेज व उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित विभिन्न मतदान स्थलों पर हुआ निर्वाचक नामावली का वाचन

Gargachary Times 18 January 2026, 20:53 209 views
Jalaun
राजकीय इंटर कॉलेज व उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित विभिन्न मतदान स्थलों पर हुआ निर्वाचक नामावली का वाचन
उरई (जालौन)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील उरई में मतदाता सूची वाचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त, झांसी मंडल उमाशंकर त्रिपाठी की उपस्थिति रही। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार भी मौजूद रहे। मतदाता सूची का विधिवत वाचन राजकीय इंटर कॉलेज उरई, ठाकुर महेन्द्र सिंह विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघोरा, टीएम पब्लिक स्कूल उरई सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किया गया। अपर आयुक्त ने वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मृतक, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम समयबद्ध ढंग से सूची से विलोपित किए जाएं। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रारूप पर दावा-आपत्ति दर्ज कराकर अपने मताधिकार को सुदृढ़ बनाएं। मतदाता सूची वाचन के दौरान स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सराहनीय रही। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
Follow Samachar24