प्रधानमंत्री आवास (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लाख लाभार्थियो के खातों में सीथे 2 हजार करोड़ की राशि का अंतरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया गया
Gargachary Times
18 January 2026, 20:53
123 views
Firozabad
प्रधानमंत्री आवास (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे रुपए 2 हजार करोड़ की राशि का अंतरण माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया गया, इसी के अनुकरण पर जनपद में कुल 1839 लाभर्थियों के खातों में एक लाख रूपये का सीधे अंतरण आज के दिन किया गया, सबका साथ- सबका विकास के मूल भाव पर सरकार नित्य प्रति हर वर्ग के नागरिकों को छत मुहैया करा रही है, विकास भवन सभागार कक्ष में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2. 0 के अंतर्गत सीमा देवी, हेमलता, रेखा देवी, शाजिया बेगम, अनीता, सुदामा, कमलेश, सुमन देवी, पिंकी, श्यामा देवी और केश कांति को सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मेयर कामिनी राठौर के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, इस अवसर पर बोलते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार सभी वर्गों के हितार्थ कार्य किया जा रहा है, और इस बात का प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर छत हो, कोई भी व्यक्ति आश्रय विहीन न रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर सर पर छत हो, निश्चित रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 मध्यम वर्ग और शहरी गरीबों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी,
इस अवसर पर बोलते हुए मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि आज योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है, वास्तव में यह पक्का मकान केवल ईंट पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है, इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के लखनऊ से प्रमाण पत्र वितरण का लाइव प्रसारण देखा गया, इस अवसर पर संचालन अश्विनी जैन ने किया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, पी ओ डूडा उपस्थित रहे।