Loading...

यूपी यूथ प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को मिला मंच, एक दिवसीय यूथ मेले का आयोजन

Gargachary Times 18 January 2026, 20:54 186 views
Jalaun
यूपी यूथ प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को मिला मंच, एक दिवसीय यूथ मेले का आयोजन
जालौन के कोंच में दिन रविवार को 12 बजे नगर के सद्भाव मण्डपम में समर्पण जन कल्याण समिति के तत्वाधान में यूपी यूथ प्रोग्राम के अंतर्गत एक दिवसीय यूथ मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में वैचारिक गोष्ठी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रोत्साहन प्रदर्शनी एवं युवाओं को जागरूक करने हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन एवं ईओ पालिका मोनिका उमराव द्वारा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर की गई। यूथ मेले में युवाओं ने सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। “बंधुत्व वाली चाय” शिवानी महक द्वारा, “समाजवादी समोसा” निशा व मिनी द्वारा, “समानता” स्टॉल पोला फुला, काजल व कविता द्वारा, “संप्रभु गोलगप्पा” निहारिका व स्वीटी द्वारा, “स्वतंत्र पान वाला” सानिया द्वारा तथा “न्यायिक मिष्ठान भंडार” निखिला द्वारा लगाया गया, जिन्हें युवाओं और अतिथियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में समिति के शिवानी श्रीवास्तव, अमन सक्सेना, मृदुल दांतरे, हिमानी राठौर, राधेकृष्ण श्रीवास्तव (समिति डायरेक्टर) सहित राघवेंद्र तिवारी जाहिद देवेंद्र गुर्जर, महावीर यादव, विकार अहमद, बृज बल्लभ सेंगर, राम शंकर, राजा गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं छात्र-छात्राओं में कशिश, शिवानी अंडा, अभिषेक राना, अनुज यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक चेतना, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना रहा, जिसमें समिति को भरपूर सफलता मिली।
Follow Samachar24