Loading...

"सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान के अन्तर्गत कुल 04 परिवारों का आपसी सहमति से सुलहनामा कराते हुए परिवारों की लौटाई खुशियाँ

Gargachary Times 18 January 2026, 20:56 98 views
Firozabad
"सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान के अन्तर्गत कुल 04 परिवारों का आपसी सहमति से सुलहनामा कराते हुए परिवारों की लौटाई खुशियाँ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस के परिवार परामर्श केन्द्र / दीदी प्रोजक्ट के अधिकारी / कर्मचारीगण / पुलिस लाइन फिरोजाबाद परिसर में संचालित महिला हेल्प डेस्क द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 18-01-2026 को कुल 04 घरेलू मामलों में आपसी सुलहनामा कराते हुए समझौता कराया गया है । उक्त परिवारों के आपसी चल रहे घरेलू विवादों में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से सुलहनामा कराते हुए सकुशल घर रवाना किया गया । सभी पक्षों के द्वारा फिरोजाबाद पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा कर धन्यवाद व्यक्त किया गया है ।
Follow Samachar24