कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में वृद्ध माताओ ने किया योग
Gargachary Times
18 January 2026, 20:57
105 views
Mathura
मथुरा: क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ गोपाल सिंह के अनुदेशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश विश्वकर्मा के निर्देशन में हेल्थ वेलनेस सेंटर आयुष विभाग मथुरा की मास्टर ट्रेनर योग प्रशिक्षक पारुल शर्मा ने कृष्णा कुटीर वृद्धाश्रम वृंदावन में वृद्ध माताओं को योग कराया। उनको घुटने दर्द से राहत के लिए सूक्ष्म क्रियाएँ कराई सर्वाइकल और फ्रोजेन शोल्डर के दर्द के लिए भी सूक्ष्म क्रियाएँ करके बताए जिससे वह अपने दैनिक जीवन में अपना सके।बी पी हाई, माइग्रेन, कमर दर्द के लिए आसान और प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ में हास्य योग भी कराया। जिससे उनका मानसिक तनाव दूर हो सके उनके चेहरे पर बहुत खुशी दिखी सारी माताये खुल कर हंसी। माताओ को घुटने दर्द और गैस एसिडिटी के लिए कुछ मुद्रायें भी बताई जिससे उनका अभ्यास करने से लाभ मिल सके। योग के द्वारा ही शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकते है इसलिए माताओ को रोज योग अभ्यास करने के फायदे बताए गए ।