प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0 के लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि, राशि पाकर खिल उठे चेहरे
Gargachary Times
18 January 2026, 20:57
108 views
Mathura
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के 2,09,421 लाभार्थियों के सीधे बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपए की राशि डाली गई । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से पहली किश्त की धनराशि को लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया गया।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, में कार्यक्रम किया गया जिसका सजीव प्रसारण मथुरा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के परिसर स्थित किसान भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विनोद अग्रवाल महापौर , विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा , जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन / परियोजना अधिकारी डूडा राजकुमार चौधरी सहित जनपद में लाभार्थियों द्वारा देखा गया।
जनपद मथुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बी०एल०सी० घटक के अन्तर्गत जनपद मथुरा में सी०एस०एम०सी० 1 से 4 तक कुल 5019 स्वीकृत आवास है, जिसके सापेक्ष 4366 लाभार्थियों का भुगतान कार्यक्रम में किया गया। शेष 653 लाभार्थियों में से 300 लाभार्थियों का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है, 66 लाभार्थी अपात्र है तथा 287 लाभार्थियों का वेरिफिकेशन प्रक्रियाधीन है। आज आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 4366 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त के रूप में रुपए 1 लाख भेजे गए है।
इस योजना से जुड़े लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त ट्रांसफर की गई है।
जैसे ही मुख्यमंत्री ने अनुदान राशि का अंतरण किया, सभागार में उपस्थित सभी लाभार्थियों के मोबाइल फोन में खाते में पैसे आने का मैसेज आया, जिसको देखकर सभी के चेहरे खिल उठे। सभी लाभार्थियों की तालियों की गड़गड़ाहट से सम्पूर्ण सभागार गूंज उठा।
कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश , सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा नगर आयुक्त जग प्रवेश ने लाभार्थियों को प्रथम किश्त रुपए 1 लाख के प्रमाण पत्र को वितरण कार्यक्रम में जिला नगरीय विकास अभिकरण / डूडा कार्यालय के नगर प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा उपस्थित रहे।