Loading...

एसआईआर को लेकर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की पहल,बूथों पर मेगा कैंप का किया आयोजन

Gargachary Times 18 January 2026, 21:09 202 views
Mathura
एसआईआर को लेकर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की पहल,बूथों पर मेगा कैंप का किया आयोजन
मथुरा के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन पर विशेष प्रांगण पुनरीक्षण अभियान 2026 चलाया गया जिसके तहत रविवार को जनपद के सभी बूथों पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया । मेगा कैंप का आयोजन सुबह से शाम तक किया गया, इस दौरान बूथों पर सभी बीएलओ मौजूद रहे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के द्वारा मेगा कैंप खुली बैठकों का निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में लगाए गए मेगा कैंप का निरीक्षण किया, और संबंधित कार्य की जानकारी ली। इस दौरान अपर जिला अधिकारी अमरेश कुमार , अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जै जैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Follow Samachar24