Loading...

13 से 16 अगस्त तक राष्ट्रीय पर्व के साथ रहेगा जन्माष्टमी का उल्लास

Gargachary Times 4 August 2025, 21:14 183 views
Mathura
13 से 16 अगस्त तक राष्ट्रीय पर्व के साथ रहेगा जन्माष्टमी का उल्लास
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तिरंगे के रंग में सराबोर नजर आएगी। हर घर तिरंगा और साज सज्जा के बीच कान्हा के भक्तों का अभिनंदन ब्रजभूमि में होगा। सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को है तो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। इस दौरान देश भर से लाखों कान्हा भक्त ब्रज में होंगे। ऐसे में दोनों पर्वों को धूमधाम से उल्लास पूर्वक मनाया जाना है। 13 अगस्त से 16 अगस्त तक ब्रज में कृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास राष्ट्रीय पर्व के साथ रहेगा। ब्रज का प्रत्येक व्यक्ति अपने घर को सजाए और तिरंगा लगाए, जिससे कान्हा के दर्शन को आने वाले भक्त इस आवाभगत को देखकर भावविभोर हो जाए। सरकारी तंत्र के साथ शहर की साज सज्जा में उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठनों को भी आगे आने की अपील की। तिरंगा स्वयं तो इसे लगाए ही साथ ही अपने पड़ौसियों को भी इस महान कार्य के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की भी जिक्र किया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि मथुरा वृंदावन के साथ गोकुल, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरु कर दी गई है। सभी विभाग अपना दायित्व निभा रहे हैं। जन्मस्थान क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। अधिक बरसात से सड़कों में गड्डे हो गए है उनकी मरम्मत की जा रही है। पालीथिन मुक्त होगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेला की भांति इस बार जन्माष्टमी ओर पालीथिन का उपयोग पूर्णतयरू प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार से पालीथीन उपयोग में नहीं लाई जाएगी। सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। सभी लोग इसके लिए संकल्प ले। डीएम ने जोरदार तरीके से इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को पॉलीथिन मुक्त मनाए जाने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि यदि जरूरी हो तो पॉलीथिन घर पर ही रखे। निगम की आने वाले गाड़ी में समय से दें जिससे कि इस पॉलीथिन का सदुपयोग कर सड़क निर्माण आदि में सहायता हो सके। यदि ऐसा हुआ तो शहर की बरसात में चोक होने वाली नालियों का भी उद्धार हो जाएगा।
Follow Samachar24