श्री बाबूलाल महाविद्याल में 21 से 24 तक होगा उड़ान महोत्सव, कार्यक्रम में कई प्रदेशों के खिलाड़ी लेंगे भाग
Gargachary Times
19 January 2026, 21:09
96 views
Mathura
गोवर्धन कस्बा गोवर्धन स्थित श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन में विगत वर्षों की भांति उड़ान महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महाविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की सूचना दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति श्री बाबू लाल महाविद्यालय में उड़ान महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। वही उड़ान महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ धीरज कौशिक ने विस्तार से बताते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक एल इ डी टीवी द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक स्मार्ट मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार के रूप में एक रेंजर साइकिल प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 101 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कबड्डी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग होगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5100 रूपये और द्वितीय पुरस्कार ₹3100 होगा। वहीं 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में प्रथम पुरस्कार 3100 द्वितीय पुरस्कार ₹2100 और तृतीय पुरस्कार ₹1100 प्रदान किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा,श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ, उप प्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, श्री बाबू लाल विधि महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ रेखा शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 6000 से 7000 बच्चों की भाग लेने की संभावना है। निदेशक नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट ने बताया कि इस उड़ान महोत्सव में न केवल उत्तर प्रदेश के बल्कि राजस्थानऔर हरियाणा आदि प्रदेशों के भी बालक हिस्सा लेंगे। उड़ान महोत्सव एक अंतर्राज्यीय प्रतियोगिता बन चुका है।