बनारस में अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन
Gargachary Times
19 January 2026, 21:13
130 views
Mathura
मथुरा में कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।
भाजपा के द्वारा बनारस में मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। और जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा । इस दौरान पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा तोड़े जाने के संबंध में कांग्रेस कमेटी के द्वारा यह प्रदर्शन किया गया है, और प्रतिमा को दोबारा बनवाए जाने की मांग की है।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पंडित यतेन्द्र मुकद्दम ने कहा अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है जिससे देशवासियों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाए आहत हुई है।
जिसको लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने मांग की है, की प्रतिमा तोड़ने वाले दोषियों की पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाए, एवं अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जाए ऐसी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कमेटी ने जिला अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पंडित यतेन्द्र मुकद्दम, के के गौतम, शिवकुमार गौतम, आनंद शर्मा, गिरिराज सिंह,रघुवीर सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।