Loading...

प्राइवेट स्कूलों में बिना पंजीकृत के चल रहे सैकड़ो की संख्या में वाहन

Gargachary Times 19 January 2026, 21:17 118 views
Mainpuri
प्राइवेट स्कूलों में बिना पंजीकृत के चल रहे सैकड़ो की संख्या में वाहन
प्राइवेट स्कूलों में बिना पंजीकृत के चल रहे सैकड़ो की संख्या में वाहन। दो दिन पूर्व विना पंजीकृत ईको वाहन में हुई थी टक्कर जिसमें 6 बच्चे घायल और चालक की हुई थी मौत। हादसे के बाबजूद भी स्थानीय प्रशासन ने ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करना उचित नही समझा। सोमवार को कस्वा के जीटी रोड से विना पंजीकृत से गुजर रही 2 ईको कार में लगभग 35 से 40 बच्चे ठूस ठूस के भरे हुये थे जिसका वीडियो राहगीरों ने शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कस्वा के जीटी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय के बताये जा रहे है छात्र। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहनों पर तत्काल लगाम लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
Follow Samachar24