मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न
Gargachary Times
19 January 2026, 21:18
34 views
Agra
जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत दिनांक 19.01.2026 को जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण को सशक्त करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जल संरक्षण एवं भूजल रिचार्ज से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त केन्द्रीय भूजल बोर्ड, नई दिल्ली के वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिकों ने बैठक में बताया कि जिले के लिए तैयार भूजल रिचार्ज योजना के लिए ग्रामवार रिचार्ज जल संचयन व भूजल पुनर्भरण के कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जल संरक्षण के जो कार्य कराये जाने हेतु अवशेष हैं, उन्हें 31 मार्च, 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने निर्देश बैठक मे उपस्थित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये गये।