Loading...

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक की आयोजित

Gargachary Times 19 January 2026, 21:20 175 views
Firozabad
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक की आयोजित
जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई, बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, विद्युत आपूर्ति और सरकार की महत्वाकांक्षी स्वरोजगार योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई, बैठक के प्रारंभ में जलेसर रोड औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधितों को निर्देशित किया कि इस क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा हेतु बाउंड्री बाल और तारबंदी के खम्बो के कार्य में तेजी लाएं, यहां पर निर्माणाधीन आर0सी0सी0 ड्रेन (नाली) के कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें, साथ ही जलेसर रोड क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु 132 केवी उपकेंद्र की स्थापना के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराऐं, जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र जलेसर रोड पर 132 केवीए के विद्युत उपकेंद्र हेतु आगणन तैयार कराया जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष माइनॉरिटी ग्लास डेवलपमेंट द्वारा टीटीजेड क्षेत्र में मैरिज होम द्वारा डीजल जनरेटर सेट के अवैध उपयोग का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने और इसकी प्रगति रिपोर्ट औद्योगिक संगठनों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की भी समीक्षा की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया की योजना के अंतर्गत 2000 के लक्ष्य के सापेक्ष 3695 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें बैंकों ने अब तक 1108 आवेदन स्वीकृत किए हैं, मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि जिन बैंक शाखों की प्रगति शून्य है उनकी सूची उपलब्ध कराऐं, ताकि संबंधित बैंक प्रबंधकों पर कार्यवाही की जा सके, मुख्य विकास अधिकारी ने उन बैंकों को सख्त चेतावनी जारी की है, जहां पर इस योजना से संबंधित प्रगति कम पाई गई, उन्होने जिला अग्रणी प्रबन्धक को भी निर्देशित किया कि लम्बित आवेदनों को शीघ्रता से निस्तारित कराना सुनिश्चित करें, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह सरकार का महत्वपूर्ण फ्लैग्शिप कार्यक्रम है, इस योजना में कोई भी बैंक अपने यहां आवेदन लंबित रखता है, तो उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त उद्योग ने जनपद के लिए ओ0डी0ओ0पी0 योजना अंतर्गत द्वितीय उत्पाद के रूप में चयनित खाद्य प्रसंस्करण के संबंध में बताया कि अभी तक कोई भी निवेश इसमें नहीं प्राप्त हुआ है, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी औद्योगिक संगठनों और निवेशको से आह्वान किया है कि वह खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में रूचि दिखाएं और नई इकाइयां स्थापित करने हेतु आगे आए। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग संध्या व राज कुमार मित्तल, मुकेश बंसल सहित अन्य उपस्थित रहें।
Follow Samachar24