Loading...

बिना सूचना के विद्यालय से गायब शिक्षक आखिर कैसे हो बच्चों की पढ़ाई

Gargachary Times 19 January 2026, 21:22 115 views
Jalaun
बिना सूचना के विद्यालय से गायब शिक्षक आखिर कैसे हो बच्चों की पढ़ाई
कोंच(जालौन)बेसिक शिक्षा विभाग लगातार शिक्षकों की विद्यालयों को उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहीं ऑनलाइन उपस्थिति मोड तो कहीं अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग करवाता है लेकिन शिक्षक है तो सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं नदीगांव विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बिना सूचना के गायब रहते हैं और बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे है नदीगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कैलिया में प्राथमिक विद्यालय में एक हेड मास्टर दो शिक्षामित्र और पांच सहायक अध्यापक तैनात है लेकिन बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है क्योंकि यहां पर तैनात पांच सहायक शिक्षकों में से आकाक्षा पटेल और अपर्णा सोनी बिना सूचना के विद्यालय से गायब मिली जबकि अन्य सहायक शिक्षका शारदा पटेल छुट्टी के समय अपहारन 3:00 बजे से पहले ही विद्यालय से नदारद हो गई मौके पर केवल शिक्षिका नीता सिंह और शिक्षा मित्र लाल जी तिवारी विद्यालय में उपस्थित मिले इन्हीं दो लोगों के भरोसे विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई संचालित हो रही थी जब इस संबंध में नदी गांव विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र उत्तम से दूरभाष पर बात करनी चाहिए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया आखिर देखने वाली बात है ऐसे शिक्षकों पर कान में तेल डालकर सोने वाले अधिकारी क्या कार्रवाई करेंगे और बच्चों के भविष्य से लाखों रुपए महीने के वेतन लेने वाली शिक्षक खिलवाड़ नहीं करेंगे
Follow Samachar24