लड़ाई झगड़ा कर पुत्र को झूठे मुकद्दमें में फंसाने की दी धमकी
Gargachary Times
19 January 2026, 21:22
140 views
Jalaun
कोंच(जालौन)कोतवाली के मोहल्ला गोखले नगर निवासिनी किशोरी देवी पत्नी स्व शीतल प्रसाद ने दिन सोमबार को पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मै किराने की दुकान किये हुए है जिससे अपना व परिवार का भरण पोषण करती है मेरे मुहल्ले के ही निवासिनी नीतू पत्नी राज कुमार वर्मा आये दिन मुझसे लड़ती व झगड़ती रहती है तथा मेरे पुत्र को झूठे मुकद्दमें में फंसाने की धमकी देती है और में डर के मारे अपनी दुकान नहीं खोल पा रहीं हूँ किशोरी देवी ने सी ओ से जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।