ZFD कार्यक्रम के तहत जालौन में गठित हुई CC टीम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी को लेकर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Gargachary Times
19 January 2026, 21:26
238 views
Jalaun
उरई। पुलिस महानिदेशक, यातायात निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने तथा दुर्घटना होने की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ZFD (Zero Fatality District) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद जालौन में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
इस क्रम में जनपद के सड़क दुर्घटना संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए कोतवाली उरई, कालपी, जालौन एवं थाना एट में CC Team (क्रिटिकल कॉरिडोर टीम) का गठन किया गया। गठित सीसी टीम को पुलिस लाइन उरई में चिकित्सा टीम द्वारा यातायात प्रभारी की मौजूदगी में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सीसी टीम को सड़क दुर्घटना के समय घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार, फर्स्ट एड, सीपीआर तथा अन्य आवश्यक चिकित्सीय जानकारी दी गई, जिससे मौके पर ही जीवन रक्षक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी जनपद जालौन द्वारा यातायात में प्रयोग होने वाले महत्वपूर्ण उपकरणों जैसे ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड लेजर गन, बॉडी वॉर्न कैमरा आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से सीसी टीम को अवगत कराया गया।
यातायात प्रभारी ने सीसी टीम के उद्देश्य एवं उनके दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीम दुर्घटना संभावित मार्गों पर सतर्क रहकर न केवल दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करेगी, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं सहायता पहुंचाकर जनहानि को न्यूनतम करने में अहम भूमिका