Loading...

पूर्व सैनिक और उनके परिजनों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह

Gargachary Times 19 January 2026, 21:36 144 views
Mathura
पूर्व सैनिक और उनके परिजनों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह
मथुरा के जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने पूर्व सैनिक और उनके परिजनों की समस्याओं के मामले में संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने गत माह में प्राप्त पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों से प्राप्त पत्रों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और अनिस्तारित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए कि पूर्व सैनिक व उनके परिजनों को कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक और उनके परिजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई जिला सैनिक बंधु की समिति बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चन्द्र रावत, निदेशक वेटरन्स हैल्प लाइन मथुरा कैंट कर्नल तेज सिंह, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, सैनिक बन्धु के सदस्य, पूर्व सैनिक तथा उनके आश्रित मौजूद रहे।
Follow Samachar24