Loading...

मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने साइबर ठगी की घटना में शामिल 5 युवाओं को किया अरेस्ट

Gargachary Times 20 January 2026, 19:17 113 views
Mathura
मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने साइबर ठगी की घटना में शामिल 5 युवाओं को किया अरेस्ट
मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने साइबर ठगी की घटना में शामिल 05 युवाओं को अरेस्ट किया है. 21 से 23 साल की उम्र में ये शातिर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने इनके पास से को साइबर ठगी के 4,06,220/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 07 मोबाइल व 06 डेबिट कार्ड भी बरामद किया है. इनके खातों पर एनसीआरपी पोर्टल से करीब 16 शिकायतें दर्ज हैं. पकड़े गए शातिरों के नाम 1. सचिन कुमार पुत्र गटुआ निवासी शिवपुरी कालोनी गणेश बाग थाना राया मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष 2.सतेन्द्र पुत्र स्व0 हरस्वरुप निवासी होल्ला थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष 3. संजय पुत्र सतीश निवासी ग्राम लालपुर थाना इग्लास जनपद अलीगढ उम्र करीब 23 वर्ष 4. हसीब पुत्र समीम खां निवासी बिहोई थाना इग्लास जनपद अलीगढ उम्र करीब 24 वर्ष 5. सुखवीर पुत्र सतवीर निवासी तेहरा थाना इग्लास अलीगढ उम्र करीब 21 वर्ष
Follow Samachar24