खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना
Gargachary Times
20 January 2026, 19:21
89 views
Mathura
फरह।सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गाँव योजना के अंतर्गत पिपरौठ गाँव में ग्राम गौरव खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है,
ग्राम गौरव खेल महोत्सव का आयोजन पिपरौठ गाँव में बहुत ही उत्साह और जोश के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम विकास अधिकारी जुगेंद्र सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि खेल कर उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना है।
इस महोत्सव में वॉलीबॉल, दौड़, सूर्य नमस्कार, खो-खो, रस्सा कसी और कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।
कबड्डी प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा। विजेता टीम को 5100- और उपविजेता टीम को 2100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस आयोजन में ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल रहा है और गाँव में सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।, इस मौके पर प्रधान राकेश सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, सतीश चौहान, मुकेश चंद, संजय सिंह, प्रमोद जादौन, विनोद जादौन, गजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।